
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 2021-22 के लिए क्या दस्तावेज चाहिए और कोनसा परिवार इसके लिए पात्र है और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 2021-22 के लिए आवेदन कहा से करें ये सभी जानकारी हम आपको देने वाले है Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana की अधिकारिक वेबसाइट- https://health.rajasthan.gov.in/
नमस्कार दोस्तों हम आपको आज इस artical के माध्यम से Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2021-22 से जुडी सभी जरुरी जानकारी देने वाले है प्रदेश के लोगो के लिए जो स्वास्थ्य सुविधाए है उनको ओर बेहतर बनाने के लिए सरकार तरह तरह की योजनाओ को चलती है
स्वास्थ्य से जुडी सेवाओ को और भी अच्छा बनाने हेतु सरकार कई बीमा योजनाओं को चला रही है Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2021-22 के तहत राजस्थान के सभी नागरिक को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगी ये बीमा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1 अप्रैल से शुरू कर दिया है
इस योजना के अनुसार जो लोग इस Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana से जुड़े है जो निजी अस्पतालों में भर्ती होंगे उन्हें पांच लाख रुपयों का नि:शुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी इसमें परिवार के सभी सदस्यों का बीमा होगा जो उनके जनाधार कार्ड में पंजीकृत है इससे कई गरीब परिवारों को इलाज से बड़े खर्च में सहायता प्रदान होगी इससे राजस्थान के सभी नागरिको को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी इसके तहत जो परिवार परिवार लाभान्वित होंगे जो कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा सामाजिक आर्थिक जनगणना में शामिल नहीं हैं। साथ ही साथ राजस्थान के सभी विभागों में कार्य करने वाले संविदा कर्मी, लघु तथा सीमांत किसान भी इस योजना में शामिल होंगे।
और यह आवश्यक है की सभी पात्र परिवार पंजीकरण करवाए एवं बाकी के परिवार प्रीमियम राशी के हर वर्ष 50 प्रतिशत भुगतान कर लाभान्वित हो सकेंगे जो परिवार Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के तहत पंजीकरण करवाना चाहते हैं वे 1 अप्रैल 2021 से 10 सितम्बर 2021 तक पंजीकरण कर सकेंगे।
इस योजना में के तहत पंजीकरण ऑनलाइन तथा ई- मित्र सेण्टर के माध्यम से किया जा सकता है पंजीकरण में शहरी व ग्रामीण इलाको में शिविर आयोजीत किये जा रहे है
Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2021-22 से जुड़ी जानकारी हिंदी में-
01 | योजना का नाम | मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2021 |
02 | योजना के लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
03 | योजना को किसने आरंभ किया | राजस्थान सरकार ने |
04 | योजना का उद्देश्य | राजस्थान के नागरिकों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा देना |
05 | आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन |
06 | साल | 2021 |
07 | शुल्क | निःशुल्क आवेदन |
08 | ऑफिसियल वेबसाइट | https://health.rajasthan.gov.in/ http://abmgrsbyapp.health.rajasthan.gov.in/ |
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में घोषित बजट:
Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के बजट की घोषणा 24 फरवरी 2021 को की गई, योजना के तहत सरकार ने 35,00,00,000 रुपयों का बजट तय किया है।
योजना का मुख्य उद्देश्य:
- राजस्थान के लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देना
- राजस्थान के लोगों को अच्छी चिकित्सा की सुविधा प्रदान करना।
- लोगों को बड़ी बीमारी के इलाज के कारण होने वाले भारी खर्च में सहायता दिलाना।
- गरीब लोगों को भी बीमारी के इलाज की सुविधा प्रदान करना।
योजना की पात्रता एवं दस्तावेज:
- इस योजना के तहत पात्रता हेतु यह आवश्यक है कि आवेदक राजस्थान का रहने वाला हो।
- यह भी आवश्यक है कि आवेदक गरीबी रेखा से नीचे की परिवार से हो तभी वह इस योजना के अंतर्गत पात्रता रखेगा।
- आवेदक की पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ।
- आय प्रमाण पत्र।
- बैंक खाते का विवरण।
- आधार कार्ड।
- राशन कार्ड।
- मोबाइल नंबर।
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया:
- Visit official websiteसबसे पहले आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की अधिकारिक वेबसाइट को विजिट करे- https://health.rajasthan.gov.in/
- Open a new page फिर आपके सामने वेबसाइट का पेज खुलेगा |
- Click on the Yojana linkमुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए लिंक दिया गया है, आप दिए गए लिंक पर क्लिक करे |
- Open e new page Click Here के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- Yojana Guidelinesनए पेज में आपको योजना से जुड़े दिशा-निर्देश दिए हुए मिलेंगे | आप उन्हें अच्छी तरह से पढ़े |
- Click on the redirect to SSO linkफिर आप Redirect to SSO के लिंक पर क्लिक करे |
- Apply for Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2021अंत में आप SSO आईडी को लॉगिन कर, अपना पंजीयन करवा सकते हो |
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पात्र सरकारी व निजी अस्पतालों की लिस्ट
सरकारी अस्पताल कि लिस्ट
निजी अस्पताल की लिस्ट
तो दोस्तों इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरुर शेयर करें ताकि वे भी इस बीमा योजना के बारें में जान सके !